फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कम छात्र संख्या वाले दो स्कूल रेड जोन में, मर्जर की तैयारी तेज

Mon, 27 Apr 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर की दो राजकीय उच्च पाठशालाओं में कम छात्र संख्या के बावजूद अधिक शिक्षक तैनात होने का मामला सामने आया है। जहां 25 से कम विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आठ-आठ शिक्षक नियुक्त हैं, वहीं 350 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में मात्र छह से सात शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

राजकीय उच्च पाठशाला लझियाणा और खैरी को उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर ने रेड जोन में रखा है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दोनों स्कूलों में छात्र संख्या काफी कम रहने के कारण अब इनके मर्जर की तैयारी की जा रही है।
उच्च शिक्षा विभाग ने दोनों स्कूलों को मर्ज करने के लिए रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद इन स्कूलों को 500 मीटर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित अन्य स्कूलों में समाहित किया जाएगा। लझियाणा स्कूल को पल्लवीं और खैरी स्कूल को जंगलबैरी में मर्ज करने की योजना है।
विज्ञापन

शिक्षा खंड गलोड़ के अंतर्गत लझियाणा स्कूल में 24 और शिक्षा खंड सुजानपुर के खैरी स्कूल में 16 विद्यार्थी दाखिल हैं। इसके बावजूद दोनों स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए आठ-आठ शिक्षक तैनात हैं। मर्जर के बाद सरप्लस स्टाफ को अन्य स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय ने स्कूल संचालन के लिए न्यूनतम 25 छात्रों की संख्या निर्धारित की है। साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं, ताकि स्कूलों को मर्ज होने से बचाया जा सके।
कोट
लझियाणा और खैरी स्कूल में कुछेक ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम है। स्कूल में कार्यरत स्टाफ को अन्य स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। दोनों स्कूलों को मर्ज करने के लिए रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें