फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नाग देवता की पूजा-अर्चना कर निभाई झंड़ा चढाने की रस्म

Tue, 18 Aug 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नागेश्वर मंदिर में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की कंज्याण पंचायत के ढ़ोह गांव नागेश्वर मंदिर में नाग पंचमी का पर्व ग्रामीणों ने श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर झंड़ा चढ़ाने की रस्म अदा की। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही नागेश्वर मंदिर ढ़ोह में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। लोगों ने नाग देवता को दूध, जल, पुष्प फल और प्रसाद अर्पित किया। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की मंगल कामना की। धार्मिक अनुष्ठान और भजन कीर्तन भी आयोजित किए।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्रधान पवन कुमार ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कंज्याण पंचायत प्रधान रजनी कौशल, मंदिर कमेटी के राकेश कुमार, सचिव उत्तम चंद, कोषाध्यक्ष अमीं चंद, वीरेंद्र कुमार, प्यार चंद, सुरेंद्र कुमार, वतन सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें