फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पानी के दुरुपयोग रोकने के लिए गठित की दों कमेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। जलशक्ति विभाग मंडल भोरंज के तहत आने वाले उप मंडल लदरौर के कर्मचारियों ने गर्मी के बढ़ते मौसम को देखते हुए पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए कारगर कदम उठाए हैं। इसके लिए अनुभाग स्तरीय कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में दो जांच कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग उप मंडल लदरौर के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि विभाग के पट्टा अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद की टीम में हरप्रीत सिंह फीटर, जगदीश चंद फीटर, जोगिंद्र राम बेलदार , देशराज और दिनेश चंद पीआरआई को टीम में शामिल किया गया है। इसी तरह लदरौर अनुभाग की टीम में कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र कुमार की टीम के साथ सतीश कुमार फीटर, कुलदीप सिंह पंप अटेंडेंट, राकेश कुमार पीआरआई, लबली व मदन लाल एमपीडब्ल्यू को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में योजनाओं के पानी में कमी होने लगी है। ऐसे में पाने के पानी का सदुपयोग करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गठित टीमें गांव-गांव जाकर पानी की सप्लाई की निगरानी करेंगी। नल के पानी से खेतों और क्यारियों की सिंचाई करने पर पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं के नल कनेेक्शन काट दिए जाएंगे। इसी तरह टुल्लू पंप का उपयोग करने पर विभाग टुल्लू पंप जब्त कर लेगा। उन्होंने उप मंडल के समस्त उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि पेयजल के महत्व को समझते हुए पानी का सदुपयोग करें तथा नल के पानी को बेकार न बहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें