फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घरों में बच्चे दो, एंड्राइड फोन महज एक, कैसे लगाएं ऑनलाइन क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेशभर में चले शिक्षक-अभिभावक संवाद के दौरान हमीरपुर के 8204 शिक्षकों ने 41095 अभिभावकों से ई-पीटीएम के माध्यम से संवाद किया। जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों को आने वाली अनेकों समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। अभिभावकों ने कहा कि जिन माता-पिता के एक से अधिक बच्चे हैं और परिवार के पास केवल एक ही एंड्राइड फोन है, इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अध्यापकों ने कहा कि प्रवासी विद्यार्थियों के साथ जुड़ने में कठिनाई हुई है, क्योंकि उनमें से कई अपने गृह नगरों में स्थानांतरित हो गए हैं।
विज्ञापन

एंड्राइड फोन के निरंतर उपयोग के कारण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों दिन भर मोबाइल फोन पर ही लगे रहते हैं। उसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। अभिभावकों ने कहा कि पाठ्यक्रम कम किया जाए। कोविड की स्थिति नियंत्रण में आते ही बोर्ड की कक्षाएं स्कूल में बुलाई जा सकती हैं। कुछ क्षेत्रों से कनेक्टिविटी की समस्या भी सामने आ रही है। बोझ कम करने के लिए वैकल्पिक दिन पर ऑनलाइन शिक्षण सत्र आयोजित किया जा सकता है। ईपीटीएम में जिले के अध्यापकों व अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
शिक्षा विभाग के सहभागिता समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि 8204 शिक्षकों ने 41095 अभिभावकों से संवाद किया। अधिकतर अभिभावक अब ऑनलाइन कक्षाओं के कारण विद्यार्थियों को हो रहे नुकसान से चिंतित हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि जिले में अभिभावकों ने ई-पीटीएम संवाद में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें