फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपी दो उद्घोषित अपराधी अमरोह से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने ठगी के मामले में उद्घोषित दो अपराधियों को अमरोह चौक से गिरफ्तार किया है। भोरंज के धमरोल गांव के दोनों अपराधियों पर वर्ष 2009 में ठगी करने पर मामला दर्ज हुआ था। इस दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसके बाद मामला कोर्ट में चला। लेकिन, दोनों अपराधी कोर्ट की पेशियों से नदारद रहने लगे। इसके चलते सीजीएम हमीरपुर ने 21 अगस्त 2020 को एक अपराधी को उद्घोषित करार दिया। जबकि, दूसरे अपराधी को 7 मई 2016 को ही कोर्ट ने उद्घोषित करार दे दिया था। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें