फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत साहन्वी से संजय कुमार को निर्विरोध उपप्रधान चुना

विज्ञापन
भोरंज ब्लाक की साहन्वी पंचायत में निर्विरोध चुने उपप्रधान संजय कुमार को हार पहनाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
पट्टा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत साहन्वी से संजय कुमार को निर्विरोध उपप्रधान चुना गया है। जबकि, ग्राम पंचायत खरवाड़ से प्रधान पद के दो, जबकि उपप्रधान पद के 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, टिक्कर खरवाड़ियां से त्रिलोक कुमार, खरवाड़ से कांता देवी, खरवाड़ चुटविन से विमला देवी को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन

एआरओ विनोद कुमार व पंचायत सचिव बलवीर चंद ने कहा कि ग्राम पंचायत करहा से प्रधान पद के 3 दावेदारों में से एक ने नामांकन वापस लिया। नंदन पंचायत से वार्ड नंबर 4 से आशा देवी और वार्ड नंबर 6 बलेट से पवन कुमार को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया। ग्राम पंचायत पट्टा से वार्ड सदस्य और प्रधान को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। इस पंचायत में उपप्रधान पद के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। ग्राम पंचायत झरलोग से संतोष कुमार को निर्विरोध वार्ड सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें