फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन माह से हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज में खाली चल रहा पद
विज्ञापन


हड्डी रोग मरीजों को करना पड़ रहा है हमीरपुर का रुख
अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 450 के करीब, क्षेत्र के 33 पंचायतों के लोग हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद तीन माह से खाली चल रहा है। इससे हड्डी रोग के मरीजों को हमीरपुर अस्पताल की ओर रुख करना पड़ रहा है। हमीरपुर अस्पताल भोरंज से 25 से 30 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने में मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना रहा है। करीब तीन माह पहले यहां से हड्डी रोग विशेषज्ञ का तबादला हो गया था, तब से यहां पर यह पद खाली पड़ा है। चिकित्सक न होने के चलते क्षेत्र की 33 पंचायतों के ग्रामीण मुश्किल में हैं।
विज्ञापन



सिविल अस्पताल में 450 के करीब ओपीडी है। क्षेत्र के लोगों सुरेश, कमलजीत, नवीन, कांता देवी, सरला देवी, जमुना राणा आदि ने मांग की है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए ताकि लोगों को सुविधा हो। हड्डियों में दर्द के मरीज पहले अस्पताल में आते हैं तो यहां बताया जाता है कि चिकित्सक नहीं है। ऐसे में दोबारा हमीरपुर की ओर जाना पड़ता है। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ललित कालिया ने कहा कि रिक्त पद के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें