फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी को दी श्रद्धांजलि

Wed, 08 Jul 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। साहित्यकार पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से लदरौर के संतोषी माता मंदिर परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गुलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। इसमें हिम गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के चेयरमैन राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि और संतोषी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलदेव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओपी शर्मा ने की।
जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने साहित्यकारों एवं कवियों का स्वागत करते हुए बताया कि भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की महान विभूतियों की जयंती पर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित करता है।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में डॉ. ओपी शर्मा ने गुलेरी का लेखन साहित्य का सशक्त आधार और रत्न चंद रत्नाकर ने गुलेरी की कहानियों में मानव मूल्यों का निरूपण विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें देश राज कमल, रवि दत्त, दलीप सिंह, होशियार सिंह, अशोक कुमार सोनी, केसर सिंह पटियाल, केहर सिंह मित्र, राकेश कुमार आदि कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मंच संचालन रत्न चंद रत्नाकर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें