नादौन(हमीरपुर)। नादौन थाना में तैनात थाना प्रभारी निर्मल सिंह का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर निरीक्षक नाजर सिंह को नादौन थाना का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।
उन्होंने मंगलवार को पदभार संभाल लिया। इससे पहले वह कांगड़ा जिला के ज्वालाजी थाना में तैनात थे। स्थानांतरण के बाद नादौन पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने थाना प्रभारी निर्मल सिंह को विदाई दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशे के खिलाफ अभियान चलाने, अपराधों पर नियंत्रण और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा कायम रखने में सफलता मिली। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्रवासी भविष्य में भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे।
निर्मल सिंह को अब पुलिस लाइन हमीरपुर भेजा गया है। वहीं, नवनियुक्त एसएचओ नाजर सिंह ने कहा कि नादौन क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संवाद