फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्युत लाइनों पर गिरी पेड़ों की टहनियां, बंद रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह 10 बजे के बाद ही बहाल हो पाई आपूर्ति
विज्ञापन

लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाने में आई दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू/हमीरपुर। जिला हमीरपुर में शुक्रवार रात से ही आंधी के साथ बारिश हो रही है। इससे कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बिजली आपूर्ति ठप रही। आंधी से बिजली की लाइनों पर पेड़ की टहनियां गिरने से बंद हुई विद्युत आपूर्ति को सुबह 10 बजे के बाद ही बहाल किया जा सका। लेकिन, दिनभर कट लगते ही रहे। इसके चलते लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाने में दिक्कत आई। लोगों सुरेश, संतोष, अश्वनी, विजय, कमलेश आदि ने कहा कि बारिश और आंधी से बिजली गुल होना अब आम समस्या बन गई है। हर वर्ष बिजली बोर्ड बिजली उपकरणों को दुरुस्त रखने में लाखों रुपये खर्च करता है लेकिन विपरीत परिस्थितियों में उपभोक्ता बिजली की आपूर्ति से वंचित ही रहते हैं।
वहीं, बिजली उपकरणों के मरम्मत कार्य के नाम पर हर माह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बोर्ड तय दिनों में आपूर्ति बंद रखता है। इस दौरान लाइन, खंभों, डीपी में सुधार किया जाता है। यह सब इसलिए किया जाता है कि बारिश में बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए। आंधी चलने पर भी लाइन व अन्य व्यवस्था प्रभावित न हो लेकिन शुक्रवार देर रात हल्की बारिश और आंधी ने बिजली बोर्ड के मरम्मत कार्य की पोल खोलकर रख दी। इससे पहले नादौन में लोड के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी और अब आंधी से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था प्रभावित होने से शहर की बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में बिजली बोर्ड नादौन के सहायक अभियंता अक्षय कुमार ने कहा कि आंधी और बारिश से शहर के साथ लगते कुछ भागों में कई लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने के कारण ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए हैं। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें