फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऊहल-जंदडू सड़क पर सफर बना जोखिम, जगह-जगह बने गहरे गड्ढे

Mon, 07 Sep 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शाहदेव, निवासी लग कड़ियार
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। ऊहल से जंदडू को जोड़ने वाला करीब 13 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जबकि कई हिस्सों में ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों के लिए सफर परेशानी और जोखिम भरा बन गया है। गड्ढों के बीच से वाहन निकालना चालकों की मजबूरी बन गई है। आमने-सामने से वाहन आने पर स्थिति और मुश्किल हो जाती है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए मार्ग विशेष रूप से खतरनाक बना हुआ है। सड़क की खराब हालत के कारण कई दोपहिया वाहन चालक स्किड होकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ऊहल-जंदडू मार्ग ऊहल, लग कडियार, चारियां दी धार, जंदडू समेत कई पंचायतों के हजारों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का प्रमुख साधन है। स्थानीय लोगों साहिल, विजय आदि ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

-
सड़क पर बने गहरे गड्ढे हादसों का कारण बन सकते हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा है। बारिश के दौरान जब गड्ढों में पानी भर जाता है तो सड़क और गड्ढे के बीच का अंतर समझना मुश्किल हो जाता है। -शाहदेव, निवासी लग कड़ियार
सड़क को देखकर ऐसा लगता है कि काफी समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। बरसात में इस सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। -संदीप, निवासी ऊहल
खराब सड़क पर सफर के दौरान दोपहिया वाहन चालक चोटिल होते रहते हैं। सड़क की जल्द मरम्मत आवश्यक है। लोक निर्माण विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -विजय, निवासी ऊहल

कोट
बरसात के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए विभाग प्रयासरत है। -नितीश भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, टौणी देवी

शाहदेव, निवासी लग कड़ियार

शाहदेव, निवासी लग कड़ियार

शाहदेव, निवासी लग कड़ियार

शाहदेव, निवासी लग कड़ियार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें