फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी और उपभोक्ता फ्रेंडली कारोबार से दूर होगी आर्थिक मंदी

विज्ञापन
अमर उजाला के समृद्धि संवाद कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी चेतराम ठाकुर का स्वाग? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। आजकल नई तकनीक का जमाना है। अगर सामान को बेहतर डिजाइनिंग और आकर्षक ढंग से तैयार किया जाता है तो खरीदारों की कमी नहीं है। कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र शुरू होते ही बाजार फिर गुलजार होंगे। व्यापारी तमाम शंकाओं को दूर कर त्योहारों के लिए तैयारी शुरू करें। हमीरपुर में शुक्रवार को आयोजित ‘अमर उजाला’ के समृद्धि संवाद कार्यक्रम में यहां कारोबारियों ने अपनी राय रखी वहीं, उनकी टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के सहायक आयुक्त आबकारी राज्य कर चेतराम ठाकुर ने आसान तरीके बताए। उन्होंने कहा कि एक्साइज विभाग कार्यालय हमीरपुर में निशुल्क रिटर्न भरने के लिए जीएसटी बूथ की सुविधा शुरू हो गई है। अब कारोबारी अकाउंटेंट या सीए की मदद लिए बिना खुद कार्यालय में आकर नि:शुल्क जीएसटी रिटर्न भर सकते हैं। ट्रेडर्स और कस्टमर फ्रेंडली कारोबार प्रणाली से आर्थिक मंदी दूर हो सकती है। नए वित्तीय वर्ष से जो कारोबारी लगातार दो बार जीएसटी की रिटर्न नहीं भरता है तो स्वत: ही उस कारोबारी का ईवे-बिल खाता या लॉगइन आईडी ब्लॉक हो जाएंगे।
विज्ञापन

50 हजार रुपये से अधिक के सामान को कहीं से लाने या ले जाने पर गाड़ी में ईवे-बिल जरूर साथ में रखें ताकि, कारोबारी अनावश्यक पेनल्टी से बच सकें। तकनीकी युग में समय के साथ उद्यमी और कारोबारियों को अपने कारोबार में भी बदलाव करना चाहिए। कारोबारी हर तरह की तकनीक और ग्राहकों की पसंद और नापसंद से अवगत रहें। उत्पाद की उपभोक्ता तक पहुंच होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व सामान्य बिक्री कर होता था, बाद में वेट और अब जीएसटी लागू है। डीलरों की रेटिंग, डेढ़ करोड़ रुपये तक के कारोबार पर लमसम टैक्स, बिना जीएसटी नंबर लिए 40 लाख का कारोबार, दो करोड़ से अधिक के कारोबार के ऑडिट यूनिट की ओर से ऑडिट करने आदि की जानकारी दी। उन्होंने मनी लॉड्रिंग के बारे में भी बताया। कहा कि कालेधन को सफेद करने के चक्कर में खुद को बर्बाद न करें। गैर लाभांश अधिनियम के तहत अगर किसी वस्तु या सेवा पर टैक्स कम होता है तो कारोबारी को उस वस्तु की कीमत कम करनी पड़ेगी। वर्ष 2020 से जीएसटी के सरलीकरण के लिए नया फॉर्मेट लागू होगा।
बाक्स:
बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाएं : कल्होत्रा
पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक आरएस कल्होत्रा ने कारोबारियों से बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने किसान कि एक से 1.60 लाख तक का ऋण बिना किसी गारंटी के हासिल कर सकते हैं। अगर किसी ने खेतीबाड़ी के लिए लीज पर जमीन ले रखी है तो वह भी मामूली औपचारिकताओं को पूरा कर ऋण सुविधा हासिल कर सकता है। उन्होंने 50 हजार रुपये तक का शिशु लोन, पांच लाख रुपये तक किशोरावस्था लोन और 10 लाख रुपये तक तरुण लोन बिना किसी गारंटी के हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्टैंडअप इंडिया लोन के तहत एक करोड़ का लोन, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ऋण योजना समेत अन्य ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में व्यापारी वर्ग की अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन

बाक्स:
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद-
हमीरपुर व्यापार मंडल के चेयरमैन विपिन शर्मा, प्रधान अनिल सोनी, उपप्रधान अश्विनी जगोता, सुमित ठाकुर, व्यापार मंडल के जिला प्रधान सुरेश बजाज, सुशील सोनी, सुरेश हांडा, जोगिंद्र बल्ला, विधि चंद ठाकुर, मनोज शर्मा, अशोक धमीजा, विनोद पुरी समेत अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
बाक्स:
संवाद कार्यक्रम में यह मुद्दे भी उठाए-
संवाद कार्यक्रम में कारोबारियों ने ट्रेड फेयर और ऑनलाइन शॉपिंग से हो रहे नुकसान, शहर में वन-वे प्रणाली को खत्म करने, शहर में लोडिंग और अनलोडिंग के समय बदलने, फेरी वालों पर नकेल कसने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। अनिल सोनी ने कहा कि मंदी से बाहर निकलने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग से परहेज करना होगा। ऑनलाइन में कई बार बाजार से महंगा सामान मिलता है और डुप्लीकेट माल होने के चलते गारंटी भी नहीं होती।
समृद्धि संवाद कार्यक्रम में कारोबारियों के बयान-
समृद्धि संवाद कार्यक्रम में बैंकिंग और कराधान विभाग के नियमों की जानकारी मिली है। मंदी के दौर में कारोबार को बढ़ाने और आय के साधन बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा।
-विपिन शर्मा, प्रोपराइटर स्वागत इंटरप्राइजेज हमीरपुर।
यह आयोजन इंडस्ट्री से लेकर रिटेल कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद रहा। इससे कारोबार को बढ़ाने में तकनीकी और वैधानिक जानकारी मिली है।
-अश्विनी जगोता, प्रोपराइटर जगोता पैसन हमीरपुर।
मार्केट में हर तरह का ग्राहक आता है। कुछ लोग सस्ता सामान मांगते हैं। जिसके चलते वह ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा तवज्जो देते हैं। लेकिन, ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार नकली ब्रांड होता है। बाजार में कई बार ऑनलाइन से भी सस्ता सामान मिलता है। ऑनलाइन शॉपिंग से परहेज करना चाहिए।
-अनिल सोनी, प्रोपराइटर सोनी इलेक्ट्रिकल हमीरपुर।
आजकल नई तकनीक का जमाना है। अगर सामान को बेहतर डिजाइनिंग और आकर्षक ढंग से तैयार किया जाएगा तो खरीदारों की कमी नहीं। कार्यक्रम में अच्छी तरह से जीएसटी और ईवे बिल नियमों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

-सुरेश हांडा, प्रोपराइटर कश्मीरी ज्वैलर्स हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें