बस अड्डा से एसडीएम कार्यालय तक निकाली रैली, एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने व्यापारियों ने विरोध जताया है। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप एक मांग पत्र एसडीएम सुजानपुर संजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है। मांग पत्र में बस अड्डा को अन्य जगह स्थानांतरित करने से पहले जनता की राय लेने की बात रखी गई है।
मंगलवार सुबह सुजानपुर के व्यापारी इकट्ठा हुए और एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी भी की। व्यापारियों आशु, संजीव, राहुल, अभय और मुनीष ने कहा कि सुजानपुर बस अड्डा को अन्य जगह पर स्थानांतरित करना प्रस्तावित है।
नया स्थान वर्तमान बस अड्डा से करीब एक किलोमीटर दूर है। यह स्थान शहर के कोने में है और एक वीरान जगह है। उन्होंने कहा कि रात के समय यहां पर महिलाओं को उतरना मुश्किल होगा। प्रस्तावित बस अड्डा के शिलान्यास को टाला जाए। प्राइमरी स्कूल के स्थान पर ही बस अड्डा का शिलान्यास किया जाए। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।