फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में पर्यटन विकास की गतिविधियों को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पर्यटन विकास विभाग का कार्यालय स्थापित होने से यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जगी है। पर्यटन विकास विभाग का कार्यालय खुलने से पर्यटन कारोबार और पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी अन्य गतिविधियां तेज होंगी।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन की दृष्टि से कई क्षेत्र विकसित हो सकते हैं। धार्मिक पर्यटन की बात करें तो जिले में उत्तरी भारत का प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध क्षेत्र इसमें शामिल है। यहां हर साल लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु आते हैं। अगर दियोटसिद्ध क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए तो यहां के स्थानीय लोगों को कारोबार के अलावा यह क्षेत्र विश्व के मानचित्र पर उभर कर सामने आ सकता है। इसी तरह सुजानपुर उपमंडल में महाराजा संसार चंद का ऐतिहासिक किला और चौगान के अलावा कई मंदिर हैं। जिसके सौंदर्यीकरण की पूर्व में योजना बनी थी। वहीं सुजानपुर से लेकर नादौन उपमंडल तक ब्यास नदी में कई साहसिक गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। पूर्व में एसडीएम नादौन रहीं आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना ने यहां पर रिवर राफ्टिंग भी शुरू की थी। जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां पर गसोता महादेव मंदिर परिसर में बंद पड़े स्वीमिंग पूल और मिनी सचिवालय हमीरपुर में पर्यटन विकास की सहायता से निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग का कार्य दोबारा शुरू हो सकता है। उधर, हमीरपुर में नवनियुक्त सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है। जिले में अनछुए क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें