फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज और नादौन थाने में मारपीट के दो मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज और नादौन में मारपीट के दो मामले दर्ज हुए हैं। थाना भोरंज में मनोज कुमार पुत्र धनी राम गांव ललयार डाकघर बगवाड़ा तहसील भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके घर के सामने ताया ज्ञान चंद का घर है। दोनों घरों के बीच साझा आंगन होने के कारण ज्ञान चंद इसमें कब्जा करना चाहता है। तीन जुलाई को ज्ञान चंद ने आंगन में टाइलें लगवाने का काम लगा रखा था। जब वह और उसकी माता ने भी आधे आंगन में दीवार लगाना शुरू की तो इसके ताया ज्ञान चंद व उसकी पत्नी ने इन दोनों के साथ मारपीट की। इस मारपीट से इन दोनों को चोटें आई हैं। उधर, थाना नादौन में राजिंद्र कुमार गांव थाई डाकघर जोल सप्पड़ तहसील नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपने भाई विक्रम सिंह को कहा कि 2 सालों तक आपने ही बीड़ का घास काटा है। इस बार घास हमने काटना है। जिसपर उसके भाई विक्रम सिंह व उसकी पत्नी ने घास काटने से रोका और मारपीट की। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी का कहना है कि दोनों मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें