हमीरपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 141 पहुंच गई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में कुल 21 मामले जबकि आरटीपीसीआर में 37 नए मामले सामने आए। शनिवार को कुल 589 सैंपल लिए गए। इसमें 193 सैंपल आरटीपीसीआर और 396 सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट में लिए गए। जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया को बढ़ा दिया है।
कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। परंतु लोग भी बाजारों में बेखौफ घूम रहे हैं। बिना मास्क बिना सामाजिक दूरी के ही लोग घूम रहे हैं। ऐसे में कोरोना के फैलने का और खतरा है।
वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने कहा कि कोरोना के कुल सक्रिय मामले 141 हो गए हैं। शनिवार को कोरोना के 58 मामले सामने आए। उन्होंने जिले के सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिना वजह घर से न जाने, भीड़ वाली जगह पर जाने से गुरेज करने की अपील है।