फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस की बैठक से संगठन नदारद

Tue, 12 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
indian national congress - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीपीएस आईडी लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव सहित करीब दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी इस बैठक से नदारद रहे। इसमें सात महासचिव, सात उपाध्यक्ष और 10 सचिव समेत अन्य पदाधिकारी नदारद रहे।
विज्ञापन


पदाधिकारियों की निष्क्रियता का मुद्दा बैठक में काफी गर्माया। सीपीएस ने सभी पदाधिकारियों को बैठकों में भाग लेने के निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस के जिला स्तरीय अधिवेशन को लेकर भी चर्चा हुई। लखनपाल ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए कांग्रेस मई से जिला स्तरीय अधिवेशन शुरू कर रही है।

अधिवेशन का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश अनुसार किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपाई आए दिन प्रदेश सरकार के गिरने के सपने देख रहे हैं। अकारण मुद्दों पर भाजपा नेता सदन का वाकआउट करते रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2017 के विस चुनावों के लिए संगठन को जिलास्तर के साथ-साथ पंचायत स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

इस मौके पर बैठक में पूर्व विधायक अनीता वर्मा, केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, दीपक शर्मा, सुरेश कुमार, राजेंद्र जार, अजय शर्मा, राजीव राणा, कमल पठानिया, चेतन लखनपाल, राजेश ठाकुर, राजीव मैहर, प्रीतपाल बेदी, अनिल वर्मा, मनोज शर्मा और रामचंद पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें