फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा से शिमला जा रही निगम की बस का हमीरपुर में टायर फटा

विज्ञापन
नगरोटा शिमला रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस का हमीरपुर में फटा टायर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम नगरोटा डिपो की बस का मंगलवार सुबह शिमला जाते हुए हमीरपुर में धमाके के साथ टायर फट गया। जब टायर फटा तो बस क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर की उतराई पर थी। गनीमत रही कि बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा नहीं हुआ। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे के करीब बस का टायर फटा। जबकि, दूसरा टायर पहले ही पंचर था। टायर फटने की आवाज सुनकर सभी यात्री बस से बाहर निकल आए और कुछ लोकल यात्री दूसरी बसों में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए निकल गए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में सड़क किनारे खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। इसके बाद इस बस को एचआरटीसी हमीरपुर की वर्कशॉप में लाया गया। जहां पर एक टायर की मरम्मत की गई, जबकि दूसरा टायर नया लगाया गया। इसके बाद बस को शिमला रूट पर भेजा गया। नगरोटा डिपो की यह बस नियमित तौर पर सुबह के समय नगरोटा से वाया बड़ोह, ज्वालाजी, नादौन और हमीरपुर होकर शिमला के लिए निकलती है, लेकिन मंगलवार को बस की पिछली साइड के दोनों टायरों में खराबी आ गई। एक टायर पंचर हुआ तो थोड़ी देर में दूसरे टायर के परखच्चे उड़ गए। पूर्व में भी लंबी दूरी की बसों की ब्रेक डाउन हो चुकी है। आए दिन बसें खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डीडीएम ने करवाई बस की मरम्मत
बस खराब होने की सूचना मिलते ही उपमंडलीय प्रबंधक हमीरपुर ने संबंधित बस को हमीरपुर वर्कशॉप में ले जाकर मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस में सवार यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बस का टायर फटने के चलते उन्होंने नगरोटा बगवां डिपो की बस को अतिरिक्त टायर और ट्यूब उपलब्ध करवाई और बस को ठीक करवाकर रूट पर रवाना करवाया।
विज्ञापन

उधर, डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि यह बस नगरोटा बगवां डिपो की थी। लेकिन, हमीरपुर वर्कशॉप में एक अतिरिक्त टायर उपलब्ध करवाने और दूसरे टायर की मरम्मत के बाद इस बस को शिमला रूट पर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें