फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्कर खड्ड के तेज बहाव में फंसा टिपर, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में तेज बारिश के चलते बुधवार को शुुक्कर खड्ड के बीचों बीच रेत ले जा रहा टिपर तेज बहाव में फंस गया। चालक ने होशियारी दिखाते हुए टिपर से कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्कर खड्ड से रेत ले जा रहा टिपर अचानक ही बारिश होने के बाद तेज बहाव के बीच फंस गया। कई घंटे तक टिपर खड्ड में फंसा रहा। इस दौरान चालक वाहन से निकल गया था। टिपर चालक ब्रह्मदास निवासी ताल ने बताया कि वाहन में रेत भर कर ले जा रहा था कि अचानक ही खड्ड में पानी बढ़ गया और टिपर बीच में फंस गया। पानी करीब पांच से छह फीट बढ़ गया और टिपर के ऊपर से बहने लगा। तीन घंटे बाद पानी का बहाव कम हुआ। उसके बाद जेसीबी से टिपर को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वाहन से बाहर निकल पाया। इस घटना का वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें