फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में दूसरे दिन भी चिट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस टीम नादौन की ओर से नशे के विरुद्ध चलाए अभियान के दूसरे दिन तीन युवकों से चार ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सुशांत सरोच आयु 25 वर्ष निवासी भूंपल, निशांत शर्मा आयु 37 निवासी कल्लर जलाड़ी और कर्ण सिंह 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर चार चंकवा कालीधार ज्वालामुखी के रूप में हुई है। पुलिस टीम नादौन ने शनिवार सुबह टिल्लू संपर्क मार्ग पर नाका लगा रखा था। नाके के दौरान तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर आ रहे थे।
जब युवकों की तालाशी ली गई, तो स्कूटी डिग्गी में एक लिफाफा मिला। लिफाफे में से पुलिस ने चार ग्राम चिट्टा बरामद किया। शुक्रवार को भी सेरा चौक पर युवक से दस ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा गया था। आरोपी युवक योगेश को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नादौन पुलिस ने दो दिनों में ही चार युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें