पुलिस थाना नादौन की टीम ने होशियारपुर से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की बस में युवक से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान अमन कुमार निवासी नादौन में रूप में हुई है। आरोपी युवक शुक्रवार शाम को 7:30 के करीब होशियारपुर पंजाब से हमीरपुर आ रही परिवहन निगम की बस में सवार था।