फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की आवश्यकता : डॉलिम

Sat, 22 Mar 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को एनजीओ भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी डॉलिम चौधरी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाली महिलाएं अपने आप में सशक्त हैं। अपनी आम दिनचर्या में घर-परिवार को संभालने से लेकर घर से बाहर भी कई बड़े कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली महिलाएं सशक्तीकरण की मिसाल हैं। इन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से स्वावलंबी होने पर ही वे स्वयं निर्णय लेने में सक्षम होंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अन्य महिलाओं का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीडीपीओ संजय गर्ग और कुलदीप सिंह चौहान ने भी विभाग की योजनाओं से अवगत करवाया। समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। योग की खिलाड़ी निधि डोगरा ने योगासनों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए योग खिलाड़ी निधि डोगरा और पहलवान कृतिका जम्वाल को दस-दस हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य, अन्य अधिकारी तथा विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें