राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में टीजीटी नॉन मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा दे?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के आदेशानुसार जिले में भी अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल और शाम के सत्र में एलटी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिलाभर में टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए नौ और एलटी विषय की परीक्षा के लिए चार सेंटर बनाए गए थे। इनमें जिलाभर में हजारों विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।
टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए जिले के 1163 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। वहीं एलटी विषय की परीक्षा के लिए 457 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। सुबह के सत्र में 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं, शाम के सत्र में एलटी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में भी इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि परीक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे।