फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 30 गांवों में छाया अंधेरा, 21 पेयजल योजनाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार देररात हुई बारिश से पेयजल और बिजली की सप्लाई कुछ हद तक प्रभावित हुई है। जिलाभर में जलशक्ति विभाग की 21 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इन पेयजल योजनाओं में पानी को लिफ्ट करने का कार्य शनिवार दोपहर बाद शुरू हो सका है। कुछ पेयजल योजनाओं में अभी तक गाद इत्यादि निकालने का कार्य जारी है।
विज्ञापन


पेयजल सप्लाई के अलावा बिजली की सप्लाई भी प्रभावित हुई। तेज बारिश के चलते शुक्रवार रात को कई क्षेत्रों में बत्ती गुल हो गई। सबसे अधिक बड़सर क्षेत्र के 30 के करीब गांवों में शनिवार दोपहर तक सप्लाई बहाल हो पाई है। जबकि, हमीरपुर मुख्यालय में भी आधी रात तक बिजली बाधित रही है। बिजली बोर्ड को जिलाभर में ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से पांच लाख के करीब नुकसान पहुंचा है। वहीं, जलशक्ति विभाग को पिछले चौबीस घंटे में एक करोड़ 23 लाख का नुकसान हुआ है। पेयजल योजनाओं के स्रोत में नदी, नालों और खड्डों की गाद आ जाने से यह नुकसान हुआ है। हमीरपुर मंडल में सबसे अधिक 15, बड़सर में चार और भोरंज में दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इन पेयजल योजनाओं में शनिवार दोपहर के बाद सप्लाई बहाल कर दी गई है। जलशक्ति विभाग वृत्त हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि सभी पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। 21 पेयजल योजनाएं देररात हुई बारिश से बाधित हुई थीं। वहीं, बिजली बोर्ड वृत्त हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने कहा कि बारिश और अंधड़ से बोर्ड को पांच लाख के करीब नुकसान हुआ है। बड़सर क्षेत्र में अधिकतर गांव प्रभावित थे। यहां पर बिजली की सप्लाई बहाल कर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें