फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत में डिस्पेंसरी और पट्टा बाजार में सार्वजनिक शौचालय की दरकार

Sun, 12 Apr 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गीता देवी
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत पट्टा पंचायत में संपर्क मार्गों के निर्माण के साथ-साथ डंगों का निर्माण हुआ है। पंचायत में अभी डिस्पेंसरी की दरकार है।
विज्ञापन

वहीं, पट्टा बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। शौचालय के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हुई है। बाजार में आने वाले लोगों को दिक्कतें आती हैं। खासकर महिलाएं अधिक प्रभावित होती हैं।

2021 में पंचायत चुनावों के दौरान प्रधान पद पर गीता निर्विरोध चुनी थीं, जबकि उपप्रधान पद पर दिनेश 158 मतों से जीते थे। पांच वार्डों की पंचायत में करीब 1600 आबादी है। पंचायत में करीब 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें से कई खराब हालत में हैं।
विज्ञापन

पट्टा बाजार से पट्टा संपर्क मार्ग को पक्का किया गया। इस पर करीब दो लाख रुपये खर्च हुए। पंचायत में दो श्मशानघाट बनाए हैं। हरिजन बस्ती में महिला मंडल भवन की सुविधा दी गई है। हरिजन बस्ती को भी संपर्क मार्ग की सुविधा दी गई है।



पंचायत में ये हुए विकास कार्य

राधाकृष्ण मंदिर पट्टा में सराय बनाई गई। इस पर करीब अढ़ाई लाख रुपये खर्च हुए। महिला मंडल भवन की करीब 70 हजार से मरम्मत की गई। पंचायत भवन की करीब तीन लाख रुपये से मरम्मत हुई। वार्ड नंबर एक और दो के पार्क में बच्चों के लिए झूले लगाए हैं। इस पर करीब 80 हजार रुपये खर्च हुए। पंचायत में टैंक, गोशाला का निर्माण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत में प्लास्टिक कचरा संग्रहण सह पृथक्करण शेड की सुविधा दी।



ये कार्य हुए पूरे

-पंचायत में पानी के टैंक बनाए।

-हरिजन बस्ती में सार्वजनिक शौचालय बनाया।

-रिहड़ा गांव के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण।



ये कार्य अभी अधूरे

-संपूर्ण वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की दरकार।

-पट्टा बाजार में सार्वजनिक शौचालय की जरूरत।

-हर वार्ड में एंबुलेंस सड़क सुविधा की आवश्यकता।



इस बार ग्रामीणों की मुख्य मांगें।

-पंचायत में पुस्तकालय का निर्माण।

-बच्चों को खेलने के लिए खेल मैदान का निर्माण।

-हर वार्ड में कूड़े के निपटान के लिए उचित सुविधा मिले।



मनरेगा के तहत 57 लाख रुपये खर्च

पट्टा पंचायत के पांच वार्डों में 57 लाख रुपये मनरेगा के तहत खर्च हुए। पंचायत ने करीब 19581 कार्य दिवस सृजित किए।



-
पंचायत में बेहतर कार्य हुआ है। यहां पर डिस्पेंसरी की आवश्यकता है। अगर यहां पर डिस्पेंसरी का निर्माण हो जाए तो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। -संजय कुमार, निवासी पट्टा

पट्टा बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। महिलाओं को खासकर परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। हर वार्ड में कूड़े के निपटान की उचित व्यवस्था हो। -रीता देवी, महिला मंडल प्रधान, पट्टा



पंचायत में बहुत विकास कार्य हुए हैं। जिन वार्डों में सड़क सुविधा नहीं थी, वहां पर संपर्क मार्ग बने हैं। पांच सालों में विकास कार्यों को थमने नहीं दिया है। -गीता देवी, पूर्व प्रधान, पंचायत पट्टा

विकास कभी खत्म नहीं होता है। पांच सालों में लोगों की उम्मीदों पर बेहतर कार्य किया है। कुछ कार्य अभी अधूरे हैं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है। -दिनेश सिंह, पूर्व उपप्रधान, पंचायत पट्टा

गीता देवी

गीता देवी

गीता देवी

गीता देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें