फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सूरज ने जीता बड़ी माली का खिताब

Sun, 12 Apr 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कैहरवीं चौक में आयोजित दंगल में भाग लेते पहलवान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। कैहरवीं चौक में आयोजित दंगल में 60 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। दंगल में बड़ी माली का खिताब सूरज गोलबाल ने जीता।
विज्ञापन

विजेता पहलवान को 11,000 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता आकाश (अमृतसर) को 9,000 रुपये और गुर्ज प्रदान किया गया। वहीं, छोटी माली में अंकुश (हमीरपुर) विजेता रहे, जिन्हें 5,100 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता सोनू (घुमारवीं) को 4,100 रुपये और गागर दी गई।
दंगल में मुख्यातिथि के रूप में कैप्टन मुंशी राम ने शिरकत की। दंगल देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों का आनंद लिया। आयोजन ने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में भाईचारे और उत्साह का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें