फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे रखी सामग्री चोरी

Sun, 19 Apr 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्ह-अणु सड़क पर निर्माण सामग्री की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सरकारी ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्ह-अणु सड़क पर विस्तार कार्य के दौरान सड़क किनारे शटरिंग प्लेट, साइन बोर्ड सहित अन्य सामग्री रखी गई थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार 20 शटरिंग प्लेट, 12 साइन बोर्ड, एक चेन-संगल सहित अन्य सामान चोरी हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक साइट इंजीनियर ने कुछ लोगों को एक गाड़ी में सामान लोड करते हुए देखा।
विज्ञापन

गाड़ी का पीछा करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इंजीनियर ने गाड़ी का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी के पीछे क्या कारण है और कहीं यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा तो नहीं है।
एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही गाड़ी का पता लगाकर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें