बार एसोसिएशन भोरंज के नए अध्यक्ष अधिवक्ता बलदेव जसवाल को नियुक्ति पत्र सौंपते चुनाव आयुक्त एडव
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल बार एसोसिएशन भोरंज के वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। इसमें अधिवक्ता बलदेव जसवाल को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव आयुक्त अधिवक्ता संजीव ठाकुर की देखरेख में आयोजित की गई। अध्यक्ष पद के लिए बलदेव जसवाल के पक्ष में भारी समर्थन को देखते हुए किसी अन्य सदस्य ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव आयुक्त संजीव ठाकुर ने विधिवत रूप से बलदेव जसवाल को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलदेव जसवाल ने कहा कि बार एसोसिएशन की शेष कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर भोरंज बार के कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।