फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोने, चांदी के आभूषण चोरी, घर आए दोस्त पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सोने की नथ, चांदी की अंगूठी, एक ब्रेसलेट और पायलों का एक जोड़ा गायब
विज्ञापन


नादौन में बढ़ते जा रहे हैं चोरी के मामले, तीन दिन में तीन मामले आए सामने, पुलिस कर रही पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत तरेटी गांव के एक युवक ने घर पर रात को ठहरे अपने ही एक दोस्त पर गहने चुराने का आरोप लगाया है। नादौन पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार पुत्र हुकुमचंद ने कहा कि दो दिन पूर्व उसका दोस्त निवासी गांव कोटला चिल्लियां उसके घर आया था और रात को वहीं रुक गया।
विज्ञापन


सुबह होने के बाद दोस्त घर से चला गया। अमित ने कहा कि अगले दिन घर में पता चला कि घर से एक सोने की नथ, चांदी की अंगूठी, एक ब्रेसलेट और पायलों का एक जोड़ा गायब है। अमित ने कहा कि घर में इस दौरान कोई और नहीं आया। अमित की शिकायत पर पुलिस शिकायतकर्ता के दोस्त से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है तथा पूछताछ की जा रही है। नादौन में पिछले तीन दिन में भी लगातार तीन चोरी के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें