हमीरपुर। पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में सोमवार को मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में विशेष जोश नजर आया।
युवा मतदाता अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। जिले की 83 पंचायतों के 482 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं के चेहरों पर खास उत्साह दिखाई दिया। मतदान के बाद कई युवाओं ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और सोशल मीडिया पर साझा भी कीं।
कोट्स
पहली बार मतदान करने पहुंचे हैं और उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। युवा वर्ग को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि देश और समाज की दिशा तय करने में युवाओं की अहम भूमिका होती है।
-कनिष्का चौहान, निवासी जियाना
पहली बार अपने माता-पिता के साथ मतदान किया है। परिवार में हमेशा मतदान को लेकर जागरूकता रही है और इसी कारण वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं हैं।
-अंशिका कुमारी, निवासी नारा
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए। पंचायत स्तर पर अच्छे प्रतिनिधियों का चयन गांव के विकास के लिए जरूरी है।
-सारवी, निवासी देई का नौण
पंचायत चुनाव गांव के विकास से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए, ताकि गांव के विकास में सहयोग किया जा सके।
-नासिका, निवासी रैल
विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया है। जन प्रतिनिधियों को गांवों में खेल सुविधाएं, रोजगार, सड़कें और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों पर अधिक काम करना चाहिए।
-वंशिका, सुंगरवाड़ निवासी
युवा अब केवल वादों पर भरोसा नहीं करते, बल्कि काम देखकर मतदान करते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को युवाओं के लिए रोजगार और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए।
-हर्ष ठाकुर, निवासी ऊखली
पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर काम होना चाहिए। मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
-पल्लवी राणा, बिझड़ी निवासी
-कनिष्का चौहान,जियाना निवासी।- फोटो : फोटो : मनीष वर्मा (संवाद)