फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशानघाटों में लगे लोहे के एंगल उड़ा ले गए शातिर

विज्ञापन
दाड़ी पंचायत के श्मशानघाट से चार लोहे के एंगल चुराने के बाद बचे महज दो। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दाड़ी में चोरों ने श्मशानघाट को भी नहीं छोड़ा है। यहां के तीन श्मशानघाटों में चिता जलाने के लिए लगाए गए लोहे के करीब आधा दर्जन एंगल चोरों ने चोरी कर लिए हैं। चोरी की इस घटना से क्षेत्रवासी भी हैरान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इसी खड्ड किनारे अन्य पंचायतों के भी श्मशानघाट हैं। जहां से भी एंगल चुराए जा सकते हैं। ऐेसे में उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दाड़ी के तीन श्मशानघाटों से चोरों ने लोहे के एंगल चुरा लिए हैं। बगवाड़ा से कंज्याण तक कुनाह खड्ड किनारे दर्जनों श्मशानघाट हैं और सभी सड़क मार्ग से जुड़े हुए हैं। यह समस्त इलाका एकांत व सुनसान है। जिस कारण चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है।
ग्राम पंचायत दाड़ी के प्रधान कुशल चंदेल, उपप्रधान मिलाप चंद, वार्ड सदस्य काका राम, पूर्व उपप्रधान मनोज कुमार, कृष्ण चंद, राकेश कुमार, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, पवन कुमार, राज कुमार, अजीत सिंह, मनोहर लाल आदि का कहना है कि चोरों ने तीन श्मशानघाटों से एंगल चोरी किए हैं। इस सड़क पर रात को आठ बजे के बाद पुलिस गश्त होनी चाहिए, ताकि इस तरह के शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें