फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वरिष्ठता सूची जारी न होने पर संघ ने जताय रोष

Sun, 16 Nov 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने वरिष्ठता सूची तैयार न होने पर रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बरवाल आदि ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2019 से 2025 के बीच टीजीटी बने शिक्षक अब तक वरिष्ठता क्रमांक के अभाव में अपनी प्रमोशन प्रक्रिया शुरू भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बैचवाइज, कमीशन आधार पर तथा जेबीटी, सी एंड वी प्रमोशन से नियुक्त टीजीटी शिक्षक पिछले छह वर्षों से वरिष्ठता सूची में नाम शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वरिष्ठता क्रमांक न होने से ये शिक्षक हेडमास्टर और प्रवक्ता दोनों ही पदों पर पदोन्नति के लिए आवेदन तक नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

विशेष रूप से कॉमर्स और अर्थशास्त्र विषयों में अगले वर्ष होने वाली पदोन्नतियां वरिष्ठता नंबर उपलब्ध न होने के कारण बाधित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें