फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में अनियंत्रित होकर ट्रक नाली में घुसा

Sat, 11 Jan 2025 05:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। शिमला-मटौर एनएच-103 डिडवीं गांव में एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सैलून की दुकान से टकराकर नाली में घुस गया। इस हादसे से दुकान की दीवार भी क्षतिग्र्रस्त हुई और शटर को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दुकान के ऊपर प्रवासी मजदूर रहते हैं, लेकिन गनीमत यह रही कि उस समय दुकान और छत पर कोई नहीं था। ट्रक चालक राजकुमार ने कहा कि तीखे मोड़ की चढ़ाई पर दूसरी तरफ से आ रही एक कार और एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक नाली में चला गया, जिस कारण ट्रक शटर और दीवार के साथ टकरा गया।
चालक ने कहा कि वह मध्य प्रदेश से आया है और ट्रक में स्कूटियां भरी हैं। वह भिड़ा में स्थित एजेंसी को स्कूटी लेकर जा रहा था कि यह घटना घटित हो गई है। वहीं, दुकान मालिक की ओर से भी करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। गौर रहे है कि इस तीखे मोड़ की चढ़ाई पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, परंतु विभाग व प्रशासन की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इस दौरान सड़क पर दिनभर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कैप्शन





राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक। स्रोत : संवाद

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें