फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वसन से संबंधित मामलों की हो निगरानी : चौधरी

Sat, 11 Jan 2025 05:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ह्यूमन मेटान्यूमो एक सामान्य वायरस है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी ने सीएमओ ऑफिस के सभागार कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि इस वायरस के मुख्य लक्षण खांसी, बुखार, नाक बंद होना व गंभीर मामलों में सांस का फूलना इत्यादि है। इससे निमोनिया भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जो भी इंफ्लूएंजा या श्वसन से संबंधित मामले आते हैं, उन सभी की निगरानी की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने निक्षय शिविर के 100 दिन के अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने कहा कि प्रसव पूर्व जो भी महिलाएं जांच के लिए आती हैं, उन्हें परिवार नियोजन के उपायों के बारे में भी जानकारी दें। इस माैके पर डॉ. संजय, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें