फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी और दधोल में आज से शुरू होगा खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर

Tue, 15 Jul 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में होगी राष्ट्र स्तरीय सब जूनियर (अंडर-15) और जूनियर (अंडर-19) कोर्फबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश से दोनों वर्गों की टीमें लेंगी भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। सब जूनियर (अंडर-15) और जूनियर (अंडर-19) की राष्ट्रीय कोर्फबाल प्रतियोगिता 24 से 27 जुलाई को तमिलनाडु के चेन्नई में होगी। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की दोनों टीमें भाग लेंगी।
हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि हमीरपुर और बिलासपुर जिला कोर्फबाल संघ की सहमति से चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू होगा। संघ ने बालकृष्ण शर्मा को दधोल और प्रवीण शर्मा को भरेड़ी कोचिंग कैंप का प्रभारी बनाया गया है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

सब जूनियर (अंडर-15) टीम में अंशुल ठाकुर, सूर्यांश चौहान, अभिषेक कुमार, अनिरुद्ध जसवाल, मोहित ठाकुर, आदित्य ठाकुर, अदकाश, आस्था शर्मा, अंजलि, दृष्टा, अवनी शर्मा, कनिका, अंजलि और एंजल को हिमाचल प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। इनका प्रशिक्षण शिविर आज से 20 जुलाई तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल जिला बिलासपुर में लगेगा।
विज्ञापन

जूनियर (अंडर-19) टीम में दिव्यांश ठाकुर, लक्ष्य, उत्कृष्ट शर्मा, अंशुल शर्मा, परीक्षित भारद्वाज, सूजल वर्मा, आशीष, प्रीति, सिमरन शर्मा, पल्लवी, प्रियांशी राजपूत, नितिका ठाकुर, प्रियांश ठाकुर और कल्पना को टीम में शामिल किया गया है। इनका प्रशिक्षण शिविर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में 20 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें