फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में वर्कमैन के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को

Tue, 15 Jul 2025 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 18 जुलाई को बद्दी की निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। कंपनी की ओर से 10 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, आईटीआई फिटर, प्लबंर और मशीनिस्ट रखी गई है। इन पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तक के पुरुष आवेदक ही पात्र होंगे। चयनित आवेदकों को 16,375 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 86290-66622 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें