फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी में आंचल, पायल ठाकुर एवं कनिष्क शर्मा की टीम प्रथम

Sat, 28 Feb 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय में सीएससीए कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को सीएससीए (कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ) की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, भांगड़ा सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में आंचल, पायल ठाकुर एवं कनिष्क शर्मा की टीम प्रथम, अखिल, नितीश भारद्वाज एवं कार्तिक ठाकुर की टीम द्वितीय और अक्षित कुमार, वनीता देवी एवं निधि कुमारी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. मधुर स्वर मिश्रा बतौर मुख्यातिथि, जबकि प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

समारोह के समापन पर बड़सर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ की अध्यक्ष अंकिता सौंखला, पवन वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें