फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स दिल्ली के बराबर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं : सुक्खू

Sat, 28 Feb 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बचत भवन हमीरपुर में चिकित्सकों के साथ संवाद करते मुख्यमंत्री। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ में एम्स बिलासपुर के बराबर सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को इलाज के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। हमीरपुर के तीन बड़े प्रोजेक्ट का कार्य मई महीने तक पूर्ण होगा।
विज्ञापन

इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संबंधित विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इनमें मेडिकल कॉलेज, बस अड्डा हमीरपुर और जसकोट हेलीपोर्ट शामिल हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पहली बार होगा जब कोई बिल्डिंग तीन साल के भीतर बनकर तैयार होगी। मेडिकल कॉलेज में तो समय लगेगा, लेकिन इसके मुख्य ब्लॉक बन जाएंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह हमीरपुर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण का निरीक्षण किया।

सीएम ने प्रस्तावित अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर की साइट भी देखी। उन्होंने बताया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में स्टेट ऑफ आर्ट कैंसर अस्पताल के साथ-साथ नर्सिंग कॉलेज और डेंटल कॉलेज का निर्माण भी किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों के बाद हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। हमीरपुर में कैंसर अस्पताल की स्थापना से प्रदेश के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल सुनिश्चित होंगी।
विज्ञापन

बॉक्स्
हमीरपुर कैंसर अस्पताल के लिए 11 नए विशेष विभाग

हमीरपुर कैंसर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 11 नए विशेषज्ञ विभाग स्थापित किए जा रहे हैं। इन्हें हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कैंसर केयर सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पेन पैलिएशन, न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थीसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी इमेजिंग, गायनी ऑन्कोलॉजी, स्टेम सेल और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग स्थापित किए जाएंगे। ये विभाग कैंसर रोगियों को प्रदेश के भीतर ही विशेष सुविधाएं प्रदान करेंगे। राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में राज्य कैंसर सेंटर स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की है। सीएम ने जसकोट में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस वर्ष मई महीने तक इसका निर्माण पूरा करें।

25 करोड़ से मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी ऑटोमेड लैब

मुख्यमंत्री ने बचत भवन हमीरपुर में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के डॉक्टरों के साथ संवाद किया। वे चिकित्सकों के साथ इसी तरह से संवाद पहले आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में भी कर चुके हैं। इससे पहले संवाद कार्यक्रम जोलसप्पड़ में था, लेकिन उसमें बदलाव किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज सिर्फ रेफरल स्वास्थ्य संस्थान बने हैं। समय बदल रहा है और हमें जमाने के साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए ऑटोमेटेड लैब भी स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूत कर रही है। भविष्य में हमीरपुर कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और डेंटल कॉलेज भी शुरू किया जाएगा। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

बॉक्स

संजौली हेलीपोर्ट से चंडीगढ़ और रिकांगपिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरूं
संजौली हेलीपोर्ट से चंडीगढ़ और रिकांगपिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे पर्यटक राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ तथा संजौली-मनाली (सासे हेलीपैड) के लिए भी शीघ्र हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी। प्रदेश में पयर्टन विकास से राज्य की आर्थिकी सृदृढं होंगी। उन्होंने 123 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हमीरपुर बस अड्डे का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार और कै. रणजीत सिंह, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें