फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उहल-जंदडू संपर्क मार्ग की टारिंग उखड़ी, जगह-जगह पड़े गड्ढे, हादसे का बढ़ा खतरा

Mon, 06 Apr 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रोहित
विज्ञापन
उहल (हमीरपुर)। उहल से जंदडू को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अब दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है। करीब दस किलोमीटर लंबी इस सड़क की खराब स्थिति, गहरे गड्ढे और उखड़ी टारिंग से दोपहिया वाहन चालकों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सड़क की ख्रस्ताहालत से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बरसात में स्थिति और भी विकट हो जाती है, जब पानी से भरे गड्ढे और नालियों की कमी सड़क पर जलभराव को जन्म देती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों में राहुल, रोहित, पवन, विधि चंद, अजय आदि ने बताया कि इस मार्ग की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक कोई मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि उनका सफर आसान हो सके।

-
इस सड़क की काफी वर्ष पहले टारिंग हुई थी। शायद लोक निर्माण विभाग इस सड़क को भूल गया है। अन्य सड़कों की तरह इस सड़क की टारिंग होना आवश्यक है। सड़क की जल्द मरम्मत करवानी चाहिए। -अजुद्धया दास, निवासी लगदेवी
सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। हर समय हादसों की आशंका बनी रहती है। सड़क की टारिंग बहुत वर्ष पहले हुई थी। अब जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं, जिनसे हादसे का डर रहता है। -शाहदेव, निवासी लगदेवी
यह संपर्क मार्ग काफी गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत न करवाना लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। विभाग जल्द सड़क की मरम्मत करवाए। -रोहित, निवासी लगदेवी
दोपहिया वाहन चालक इस सड़क पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। विभाग को समय-समय पर टारिंग करनी चाहिए। तभी यह सड़क चलने योग्य रह सकेगी। गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। -राहुल ठाकुर, निवासी लगदेवी


कोट

उहल-जंदडू संपर्क मार्ग के तीन किलोमीटर हिस्से में टारिंग की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया जारी कर दिया है। अप्रैल के अंत में अथवा मई महीने में टारिंग का कार्य शुरू होगा। -नितीश भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी

रोहित

रोहित

रोहित

रोहित

रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें