फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 06 Apr 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा देने पह
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के 16 परीक्षा केंद्रों में रविवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति की लिखित परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन एससीईआरटी सोलन की ओर से किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर विद्यार्थी परीक्षा स्थलों पर आधा घंटा पूर्व ही पहुंच गए थे। परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 11 से लेकर 1:15 बजे तक हुआ। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दी। परीक्षा आयोजन को लेकर एससीईआरटी सोलन की ओर से उपमंडल स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पड़े।
छात्रवृत्ति परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर ही आयोजित हुई, क्योंकि इसमें भी सीरीज आधार पर प्रश्नपत्र आया था। वहीं, परीक्षा केंद्रों के प्रमुखों को ही परीक्षा समन्वयक बनाया गया था।
विज्ञापन

इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कमल किशोर ने कहा कि एससीईआरटी सोलन की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजन को लेकर जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को एडमिट कॉर्ड एससीईआरटी सोलन की ओर से जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें