फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के दलदल में धंस चुका है प्रदेश : राणा

Wed, 05 Feb 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और अपनों को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्ज के दलदल में बुरी तरह धंस चुका है। मुख्यमंत्री व उनके करीबी अपने ऐशो-आराम पर बेहिसाब खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी खजाना अपने दोस्तों, सलाहकारों और ओएसडी की फौज पर लुटाया जा रहा है, जबकि आम जनता, कर्मचारी और पेंशनर अपने हक के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश की ट्रेजरियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे ठेकेदारों की पेमेंट अटकी हुई हैं।
कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके एरियर नहीं मिल रहे हैं और महंगाई भत्ते की कई किस्तें लंबित हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने नया वेतन आयोग लागू कर दिया है, तब भी हिमाचल सरकार पुराने वेतन आयोग की अदायगी तक नहीं कर पा रही है। सरकार आंख मूंदकर कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से तत्काल आर्थिक सुधार लाने, कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित भुगतान करने, बेरोजगारों को वास्तविक रोजगार देने और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें