हमीरपुर। जिलाभर में मंगलवार देर शाम हुई हल्की बूदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। दो सप्ताह तक मौसम साफ रहने से ठंड में कमी हो गई थी, लेकिन अब बारिश होने के बाद ठंड में बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि, गेहूं के लिए बारिश पर्याप्त नहीं है। सुबह से ही जिलाभर में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। करीब 10 मिनट तक बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया। पूर्व में बारिश न होने से तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब बारिश होने के बाद तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बारे में कृषि विभाग के उपनिदेशक शशिपान अत्री ने कहा कि गेहूं की फसल के बारिश पर्याप्त नहीं हुई है। अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा।