फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर के वार्ड 8 के रास्ते का पांच लाख से होगा निर्माण

विज्ञापन
सुजानपुर के वार्ड आठ में लोगों की समस्याएं सुनते नप अध्यक्ष और पार्षद। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। भाजपा समर्थित पार्षदों की टीम ने वार्ड आठ का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में रास्ते के कार्य के लिए शीघ्र पांच लाख रुपये जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ का मुख्य मार्ग जिसे नाला कहते हैं, इसमें बरसात के दिनों में पानी बहकर घरों में घुस जाता है। इस कारण चालकों को तो मुश्किल होती ही है, घरों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या को वार्ड के लोगों ने नगर परिषद के समक्ष रखा था। इस पर अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद अनीता, पार्षद शकुंतला देवी ने वार्ड में निरीक्षण किया।
इस दौरान स्थानीय बाशिंदों में प्रदीप शास्त्री, मनोज शर्मा, मनोज नाग, सरला, साक्षी, उत्तम ने नगर परिषद के नुमाइंदों को फिर एक बार इस समस्या से अवगत करवाया। नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी और उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पांच लाख का बजट का प्रावधान कर अति शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पूरी योजना बनाकर इस समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें