फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी से बड़सर वाया गुजरेड़ा सड़क का हुआ विस्तारीकरण, सफर हुआ आसान

Wed, 21 May 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भरेड़ी से बड़सर वाया गुजरेड़ा सड़क को किया गया अपग्रेड। संवाद - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत भरेड़ी से बड़सर वाया गुजरेड़ा सड़क पर सफर सुगम हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर सड़क को अपग्रेड करने का कार्य संपन्न कर लिया गया है।
इस कार्य पर लगभग आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एफडीआर तकनीक से सड़क पर कार्य किया गया है। इस सड़क मार्ग पर काफी जगह सड़क तंग थी। कई स्थानों पर तो गड्ढे भी भरे पड़े थे। लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत करने की मांग रखी थी। लोगों की मांग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का विस्तार किया गया। वहीं, सड़क को चौड़ा करने से करीब नौ किलोमीटर में लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिली है। इस सड़क से दो दर्जन से अधिक पंचायतों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग बड़सर एसडीओ अपिल कानूनगो ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भरेड़ी से वाया गुजरेड़ा सड़क को स्तरोन्नत करने का कार्य संपन्न कर लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें