फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन प्लान को अपडेट रखें अधिकारी : अभिषेक गर्ग

Tue, 20 May 2025 06:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला के शुभारंभ पर एडीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा, कार्यशाला के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे कर्मचारी,अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के सौजन्य से सोमवार को हमीर भवन में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई। कार्यशाला का शुभारंभ एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपदा से निपटने और बचाव एवं राहत कार्यों को बेहतर एवं सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए हमारी पहले से ही आवश्यक तैयारी होनी चाहिए। इसी के मद्देनजर जिला स्तर पर डीडीएमए के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन प्लान बनाया गया है। आपदा प्रबंधन प्लान की नियमित रूप से समीक्षा की जानी चाहिए और इन्हें आवश्कतानुसार अपडेट भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से अधिकारी और कर्मचारी आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे और वे अपने-अपने विभागों के आपदा प्रबंधन प्लान को अपडेट करने में सक्षम होंगे। अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वे कार्यशाला में दी जाने वाली जानकारी को अपने-अपने विभागों एवं संस्थानों के आपदा प्रबंधन प्लान में अवश्य शामिल करें, ताकि जिला में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए एक सुनियोजित एवं प्रभावी तंत्र विकसित किया जा सके। कार्यशाला के पहले दिन आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ नरेंद्र सिंह कछोटिया ने प्रतिभागी अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा के संभावित खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इससे पहले, डीडीएमए की प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक समीक्षा शर्मा और जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के प्रभारी भानु शर्मा ने एडीसी, कार्यशाला के मुख्य वक्ता और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें