भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से पट्टा को जोड़ने वाली वाया टिक्कर भराइयां सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी परत के कारण वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं।
बरसात के मौसम में सड़क की हालत और खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। कई जगह कीचड़ और फिसलन की समस्या भी बनी हुई है।
करीब छह किलोमीटर लंबी यह सड़क आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। स्थानीय लोगों में सतीश, अनुराग और आशा ने लोक निर्माण विभाग से सड़क का निरीक्षण कर जल्द गड्ढे भरने और मरम्मत करवाने की मांग की है।
-
सड़क की मरम्मत समय-समय पर आवश्यक है। यदि मरम्मत नहीं होगी तो सड़कों में गड्ढे जरूर बनेंगे। बस्सी से पट्टा सड़क की भी हालत ठीक नहीं है।
-रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज
गड्ढों में पानी जमा होने से सड़क की हालत खराब हो रही है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
-दीवान चंद, निवासी भोरंज
-कोट
लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं देने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयासरत्त है। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
-राजेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भोरंज
रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज
रणवीर ठाकुर, निवासी भोरंज