विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत पीएचसी कुठेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गर्भवती महिलाएं। स्रो
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील कुमार रांगड़ा ने बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान करवाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पहले छह माह तक केवल मां का दूध शिशु के संपूर्ण विकास, बेहतर पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए आवश्यक है। मां का दूध शिशु के लिए सुरक्षित और संपूर्ण आहार है, जिससे डायरिया, निमोनिया और अन्य संक्रमणों का खतरा कम होता है।
एक से सात अगस्त तक चल रहे स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती और धात्री माताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर बीसीसी समन्वयक सलोचना देवी ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में डॉ. अनन्या, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता रजनीश व सुनील, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संतोष तथा आशा कार्यकर्ता रिपना, सपना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।