फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक साल से रिक्त है मेडिसिन एमडी का पद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज में हो रही खासी परेशानी
विज्ञापन


एमडी न होने से नहीं मिल रही विशेषज्ञ की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में पिछले एक वर्ष से एमडी मेडिसिन का पद खाली चल रहा है। इससे मरीजों को हमीरपुर का रुख करना पड़ रहा है। एक वर्ष पहले यहां से मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक का तबादला हो गया। इसके बाद यहां किसी डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया। भोरंज अस्पताल 33 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाता है लेकिन जब विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद ही रिक्त होंगे तो किस तरह से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन



विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को 30 किलोमीटर दूर हमीरपुर अस्पताल की ओर रुख करना पड़ता है। वहां पर अधिक भीड़ होने के कारण मरीज को दवाई लेने में ही दो से तीन दिन लग जाते हैं। ऐसे में इतनी दूर जाना मरीजों के लिए भी परेशानी का सबब बना रहता है। मरीजों दिनेश, राजेश, रघुवीर, सुनैना, अदिति आदि ने कहा कि यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती हो जाती है तो मरीजों को परेशानी नहीं होगी और हमीरपुर जाने से भी राहत मिलेगी। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें