फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शातिरों ने एक ही रात दो गांव में की थी चोरी, आसपास के अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब

Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ननावां गांव में हुई चोरी की वारदात में शुक्रवार को पुलिस ने गांव के साथ घरों और दुकानों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस जांच में अधिकांश कैमरे खराब और लंबे समय से बंद पाए गए है।
विज्ञापन

इसके चलते चोरी का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। अभी तक की पुलिस जांच में यह खुलासा जरूर हुआ है कि शातिरों ने एक ही रात में कनोह और ननावां गांव में हुई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके लिए शार्टकट रास्ते का प्रयोग किया गया। यह रास्ता रिहायसी घनी आबादी से होकर जाता है। वहीं, सड़क के रास्ते दूरी तीन किमी के करीब है, जबकि शार्टकट से यह 700 मीटर है।
ऐसे में आशंका है कि शातिरों ने इसी रास्ते से दोनों गांवों में एक ही रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ननावां गांव में चोरी का खुलासा बीते वीरवार को हुआ है। पीड़ित परिवार महाकुंभ में गया था और वापस लौटने पर चोरी के बारे में पता चला, जबकि कनोह गांव में एक साथ चार घरों में 31 जनवरी को चोरी हुई थी।
विज्ञापन

जांच में यह पता चला है कि ननावां में इसी रात को चोरी हुई, जिसका खुलासा देरी से हुआ। ननावां 60 तोले सोना चांदी और हजारों की नकदी और कनोह गांव में तीन लाख के करीब आभूषण चुराए थे।
विज्ञापन


कोट
पुलिस टीम ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। मामले में गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें