फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक में गर्माया अवैध कब्जों का मद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की बुधवार को आयोजित मासिक बैठक में शहर के सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों ने काफी गहमागहमी हुई। चुनाव के बाद से अब तक नगर परिषद की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट शहर के लोगों ने शहर में साफ-सफाई, अतिक्रमण, सड़कों के किनारे रेहड़ी-फड़ी, खराब स्ट्रीट लाइटों और चुनावी मुद्दों पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को घेरना शुरू कर दिया है। नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ के पार्षद विनय कुमार और वार्ड नंबर नौ की पार्षद पुष्पा शर्मा ने शहरवासियों की मांग पर बुधवार को आयोजित नगर परिषद की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। नगर परिषद के इन दोनों पार्षदों ने हाउस में प्रस्ताव पारित कर अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

दोनों पार्षद पिछले माह से भोट चौक और शहर में सरकारी संपत्ति पर कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। दोनों पार्षदों ने उठाए इस मुद्दे पर वार्ड नंबर छह की पार्षद सुदेश आनंद, तीन की पार्षद डिंपल बाला और वार्ड नंबर दस के पार्षद डॉ. राज कुमार भी साथ हैं। लेकिन शेष पार्षद अतिक्रमण के मुद्दे पर कन्नी काट रहे हैं। इससे बैठक में खूब गहमागहमी हुई। इसके साथ ही शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग भी उठाई गई। पार्षदों ने मांग उठाई कि जब भी लाइटों और सफाई के टेंडर हों तो सभी पार्षदों को सूचना दें और सभी को विश्वास में लिया जाए। नगर परिषद एवं टाउन हाल प्रांगण में वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर भी शहरवासी आवाज उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने यहां लंबे समय से स्थायी रूप से पार्किंग बना रखी है। जबकि पूर्व की नगर परिषद में यहां पर बेरिकेड्स लगाए थे। इस बैठक नप के अध्यक्ष मनोज कुमार, ईओ किशोरी लाल ठाकुर समेत अन्य सभी पार्षद मौजूद रहे। उधर, वार्ड नंबर आठ के पार्षद विनय कुमार और नौ नंबर से पार्षद पुष्पा शर्मा ने कहा कि वह पूर्व में भी नप की बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर मामला उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या ज्यूं की त्यूं बनी हुई है।
बाक्स :
शहर में बिजली लाइनों को किया जाएगा अंडरग्राउंड-
दोपहर बाद नगर परिषद की प्रतिनिधियों की बैठक एलएनटी कंपनी के पदाधिकारियों के साथ हुई। बैठक में शहर में सभी बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा नगर परिषद ने डोर टू डो कूड़ा उठाने के नए सिरे से किए जा रहे टेंडर पर भी चर्चा की। पुराने टेंडर की अवधि कुछ समय बाद खत्म हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें